मध्यप्रदेश में यूसीसी पर सियासत तेज, हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान

मध्यप्रदेश में यूसीसी पर सियासत तेज, हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा बयान
भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकेतों के बाद यह मुद्दा अब कानूनी दायरे से निकलकर जनसंख्या, धर्म और सरकार की मंशा तक पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी सामने आई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने यूसीसी का खुलकर समर्थन करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या एक गंभीर चिंता का विषय है और इस पर नियंत्रण के लिए समान कानून जरूरी है। शर्मा ने तर्क दिया कि जब सभी नागरिकों को शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ समान रूप से मिलता है तो कानून भी एक समान होना चाहिए। उन्होंने हम दो हमारे दो के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यूसीसी लागू होने से जनसंख्या संतुलन और सामाजिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक विरोध के बजाय व्यापक हित को प्राथमिकता देनी चाहिए







