कट्टा खोंसकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर यशभारत। कटंगी बायपास के पास पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी कटा जप्त किया है।थाना प्रभारी माढ़ोताल नीलेश दोहरे ने बताया कि द 25अगस्त की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जींस एवं सफेद शर्ट पहने अपने पास देशी कट्टा तथा कारतूस रखे पाटन वायपास से नीलकमल ढाबा की ओर से कटंगी वायपास सर्विस रोड़ वाले रास्ते में सीएट राजू टायर सर्विस सेंटर के पास माढ़ोताल में खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसनंे नाम पता पूछने पर अपना अमन दाहिया पिता मुकेश दाहिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आगासोद थाना पाटन बताया जो तलाशी लेने पर कमर में एक देशी कट्टा खोंसे तथा पेंट के जेब में 2 कारतूस रखे मिला। आरोपी अमन दाहिया के कब्जे से 1 देशी कट्टा एवं 02 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी कट्टा एवं कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।







