जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हमारा यही संदेश नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश, रेलवे की गुप्त चर शाखा ने स्टेशन के सफाई कर्मचारियों को दी गई समझाइश

जबलपुर यशभारत।पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार रेल पुलिस इकाई जबलपुर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को सुचारू रूप से प्रारंभ किया गया।इस अभियान में रेलवे की गुप्त चर शाखा द्वारा स्टेशन के सफाई कर्मचारियों को नशा न करने की समझाइश दी गई।जिसमें स्टेशन यात्रियों को रेलवे स्टाफ को कुली वेंडर ऑटो चालक को एवं आने जाने वाले यात्रियों को नशे से दूरी है जरूरी -हमारा है यही संदेश नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी दी गई एवं नशा मुक्ति अभियान के पर्चे बांटे गए एवं पोस्टर चिपकाए गए। इसके साथ ही स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों को नशा से दूर रहने की समझाइश गुप्त चर शाखा प्रभारी सुमन विश्वकर्मा प्रधान आरक्षक हर स्वरुप शर्मा द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button