जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

OnePlus Nord CE5: 7100mAh बैटरी, बड़ा डिस्प्ले, जानिए कैसी है परफॉरमेंस

OnePlus Nord CE5: 7100mAh बैटरी, बड़ा डिस्प्ले, जानिए कैसी है परफॉरमेंस

 

OnePlus Nord CE5 में 7100 mAh की बैटरी पैक दिया है। इसमें स्मूथ और रिच डिस्प्ले भी मिलता है। इस फोन की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं क्या यह वैल्यू फॉर मनी है ? आइये जानते हैं…

 

Oneplus

OnePlus Nord CE5 भारत में आ चुका। यह फोन अपनी कीमत और बड़ी बैटरी की वजह से इन दिनों चर्चा में है। 24,999 रुपये से इसकी कीमत शुरू होती है। वहीं इसमें दमदार प्रोसेसर लगा है जो इसे स्मूथ रखता है। इस फोन में काफी बड़ी बैटरी दी गई है, बस एक बार चार्ज करो और बिंदास यूज़ करो। अगर आप नए Nord CE5 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता हैं इस फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स के बारे में।

डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus Nord CE5 का डिजाइन सिंपल है। इसके बैक साइड पर LED फ़्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फ़ोन प्रीमियम फील देता है और इस्तेमाल करने में इजी है। इसमें 6.77-इंच का FHD+ सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट का तड़का लगा है। इसमें 1430nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप

OnePlus Nord CE5 5G फोन के रियर में LED फ़्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यहां f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का Telephoto कैमरा दिया है साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया है। फ़ोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया है। रियर कैमरे से दिन और रात में आपको अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। इस फोन पर वीडियो शूट काफी अच्छे से किये जा सकते हैं।

media tech

प्रोसेसर और परफॉरमेंस

OnePlus Nord CE 5  में MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर लगा है  और यह 2.2GHz से  3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। पावर के लिए यह फोन 7100 mAh बैटरी से लैस है। यह 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है और 20% से 100% फुल चार्ज होने में इसे में 47 मिनट का समय लगता है। इसमें लगी बैटरी इसका प्लस पॉइंट है। एक बार चार्ज करो और अगले दिन तक आराम से चल जाती है। यह 8GB/12GB रैम से है। खूब इस्तेमाल करने के बाद फ़ोन स्मूथ रहता है और हीट नहीं होता।

battery

OnePlus Nord CE5: कीमत और वेरिएंट

  • 8GB RAM + 128GB Storage –24,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 26,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 28,999 रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button