भोपालमध्य प्रदेश

मेरा भारत, मेरा वोट थीम पर सारिका ने युवाओं को बताया मताधिकार का मतत्व

मेरा भारत, मेरा वोट थीम पर सारिका ने युवाओं को बताया मताधिकार का मतत्व

– एसआईआर जागरूकता गतिविधियों के मिलेगा सम्मान

भोपाल यशभारत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को मनाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने बताया कि इस वर्ष की थीम मेरा भारत, मेरा वोट तथा टैगलाइन भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में भारतीय नागरिक या इंडियन सिटिजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी निर्धारित की गई है। मध्यप्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जागरूकता का उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में राज्यपाल द्वारा सारिका घारू को सम्मानित किया जाएगा। सारिका ने बताया कि वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां कर रही हैं । सारिका ने इस वर्ष की थीम पर आधारित गतिविधियां युवाओं के बीच की और उन्हे लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व को बताया। इसमें युवा और नए मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया और भारत की लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत करने में उनके मत का महत्व बताया। भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button