जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बीजेपी को घेरा: विपक्ष में बैठकर शोभा बढ़ाएंगे भाजपा के नेता

जबलपुर, यशभारत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं.जबलपुर संभाग के मीडिया प्रभारी आलोक शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि इस बार मोदी और शिवराज का नाटक नहीं चलेगा, मध्यप्रदेश की जनता दोनों नेताओं को समझ चुकी है। जबलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता जो इस समय सांसद होते हुए भी विधायक के चुनाव लड़ रहे हैं और उनके द्वारा कांग्रेस के वचन पत्र को लालच और भ्रम का पुलिंदा बताया जा रहा है मैं कहना चाहता हूं कि ऐसे नेता 3 दिसंबर के बाद या तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे या फिर विपक्ष में बैठकर सदन की शोभा बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में 10 नए वचनों को शामिल किया गया है।

जबलपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बीजेपी को घेरा: विपक्ष में बैठकर शोभा बढ़ाएंगे भाजपा के नेता
जबलपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बीजेपी को घेरा: विपक्ष में बैठकर शोभा बढ़ाएंगे भाजपा के नेता

युवा, किसान, शासकीय कर्मचारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण और खुशहाल परिवार को लेकर घोषणाएं की गई हैं। खासतौर पर किसानों की खेती की लागत कम करने पर फोकस है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रियंका और राहुल गांधी के वादों को भी शामिल किया है। ?पढ़ो-पढ़ाओ योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को कक्षा 1 से 8वीं तक 500 रु., कक्षा 9वीं से 10वीं के लिए 1000 रु., कक्षा 11वीं से 12वीं के बच्चों को 1500 रु. प्रतिमाह देने की गारंटी दी गई है। मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा फ्री करने का भी जिक्र है। 12 अक्टूबर को मंडला जिले में प्रियंका ने सभा को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की थी। जातीय जनगणना कराने को भी जगह दी गई है। इसकी गारंटी राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर को शहडोल जिले की सभा में दी थी। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नगर अध्यक्ष और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश, पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत, विधायक विनय सक्सेना मौजूद थे।

जबलपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बीजेपी को घेरा: विपक्ष में बैठकर शोभा बढ़ाएंगे भाजपा के नेता
जबलपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बीजेपी को घेरा: विपक्ष में बैठकर शोभा बढ़ाएंगे भाजपा के नेता

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App