भोपाल

नौतपा में बदला मौसम, आंधी बारिश का अलर्ट

नौतपा में बदला मौसम, आंधी बारिश का अलर्ट
भोपाल यशभारत।
प्रदेश में नौतपा का पहला दिन ठंडा रहा। बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नौतपा के पहले दिन ही कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। नौतपा शुरू होने के साथ ही मौसम के बदलाव ने लोगों को तीखी गर्मी से राहत दी है। हालांकि उमस बरकार है। भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर सहित 22 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। एमपी में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि 28 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, समेत पूरे प्रदेश में दिन के पारे में गिरावट है। खजुराहो में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है।
25 मई से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button