मध्य प्रदेशराज्य

हादसों का बुधवार: 3 अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में 5 घायल- 2 गंभीर, तेज रफ्तार बसें और लापरवाही बनी वजह

 

शहडोल। आज बुधवार मानो गोहपारू थाना क्षेत्र के लिए हादसों भरा दिन रहा। जहां एक-एक करके हुए तीन सड़क हादसों ने क्षेत्रवासियों के बीच हड़कंप की स्थिति निर्मित कर दी है। बता दें कि, शहडोल से रीवा राष्ट्रीय मार्ग से पहली सड़क दुघर्टना सामने आई। जहां सेमरा सिद्ध बाबा के समीप बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मारी। जिससे कार एमपी17 जेडडी 7948 में सवार चार लोग घायल हुए हैं।

शादी से लौट रहे थे कार सवार

बताया गया है कि, कार सवार लोगों में से राकेश जायसवाल की हालत गंभीर है। वह अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इस बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार दीपक ट्रेवल्स बस एमपी20 एक्सए 9452 ने टक्कर मार दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

महिला का हाथ हुआ चकनाचूर

दूसरी घटना, गोहपारू के ग्राम बरहा के समीप की बताई गई है, जहां दो बस‌ अगल-बगल, सटते हुए निकले। इस दौरान नफीस बस में सवार रेशमा खैरवार नामक महिला का दाहिना हाथ बुरे तरीके से चकनाचूर हो गया है। जिसे बेहोशी हालत में प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद दोनों बस चालक मौके से फरार हो गए हैं।

इधर, बस ने बाइक को दी टक्कर

जबकि तीसरा सड़क दुघर्टना गोहपारू के एक ढाबे के समीप हुई है। जहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिसके बाद बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे, घटना की जानकारी बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आम नागरिकों के सहयोग से अस्पताल भिजवाया है। कुल मिलाकर इन तीनों हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी दुर्घटनाओं का मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है।

 

इनका कहना है….

पक्षीराज बस को जप्त कर लिया गया है। जबकि, दादू बस ज्यादा क्षतिग्रस्त होने की वजह से अभी नहीं लाई जा सकी है। मामले में जांच जारी है।

रामकुमार मिश्रा

थाना प्रभारी, गोहपारू।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button