भोपाल

रानी कमलापति स्टेशन के पास एनएसजी की हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल -आतंकी हमले की स्थिति से निपटने का अभ्यास

रानी कमलापति स्टेशन के पास एनएसजी की हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल

-आतंकी हमले की स्थिति से निपटने का अभ्यास
भोपाल, यश भारत । राजधानी में मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। रानी कमलापति स्टेशन के पास स्थित बंसल वन बिल्डिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल कर आतंकी हमले जैसी स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। इस दौरान कमांडो ने बिल्डिंग में आतंकियों के घुसने और बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालने जैसी परिस्थितियों का सजीव अभ्यास किया।
ड्रिल के दौरान एनएसजी कमांडो ने बिल्डिंग को चारों ओर से घेरकर ऑपरेशन चलाया और आतंकियों को निष्क्रिय करने की रणनीति का अभ्यास किया। इस अभ्यास में बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालने, इमारत की तलाशी लेने और संभावित खतरे को खत्म करने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शित किया गया।
एक महीने की ट्रेनिंग का फाइनल अभ्यास
बताया जा रहा है कि यह मॉक ड्रिल पिछले करीब एक महीने से चल रही विशेष ट्रेनिंग का अंतिम अभ्यास है। इसके जरिए सुरक्षा एजेंसियां वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय की क्षमता को परख रही हैं।
बम स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी अलर्ट
ड्रिल के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस की बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (बीडीएनडीएस) टीम भी मौके पर मौजूद रही। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अन्य सुरक्षा वाहनों को भी अलर्ट मोड पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मॉक ड्रिल के दौरान पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया और आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर आसपास के इलाके की निगरानी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button