देश

1 फरवरी से नई दरें और नए नियम

- गैस सिलेंडर से लेकर हवाई सफर तक जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 फरवरी से नई दरें और नए नियम

– गैस सिलेंडर से लेकर हवाई सफर तक जेब पर पड़ेगा सीधा असर

मुंबई, यश भारत फरवरी महीने की शुरुआत आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण आर्थिक बदलावों के साथ होने जा रही है। 1 फरवरी 2026 से देशभर में कुछ नई दरें और नियम लागू होंगे, जिनका सीधा प्रभाव हर घर के बजट और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा। रसोई गैस, सीएनजी–पीएनजी, हवाई ईंधन और यात्रा से जुड़ी सेवाओं की कीमतों में बदलाव की संभावना है।

हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। 1 फरवरी को 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए जाएंगे। बीते कुछ महीनों से 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी की शुरुआत में व्यावसायिक सिलेंडर सस्ता हुआ था, जिससे उम्मीद की जा रही है कि घरेलू गैस के दामों में भी कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव संभव है। यदि सीएनजी महंगी होती है तो वाहन चालकों का सफर महंगा होगा, जबकि पीएनजी के दाम बढ़ने पर घरेलू गैस उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
साथ ही 1 फरवरी से एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी हवाई ईंधन के नए रेट भी घोषित किए जाएंगे। एटीएफ के दाम बढ़ने पर विमान टिकट महंगे हो सकते हैं, जबकि कीमतें घटने पर यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button