जबलपुरमध्य प्रदेश

आईएमए जबलपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

आईएमए जबलपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

जबलपुर, यश भारत। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जबलपुर शाखा की सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 4 अक्टूबर को आईएमए हाउस, राइट टाउन में आयोजित हुआ। समारोह में डॉ. अमिता सक्सेना ने अध्यक्ष और डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने सचिव पद की शपथ ली।

 

समारोह में सांसद आशीष दुबे, आईएमए मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बीएम शरणागत, स्टेट प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. पुष्पराज भटेले सहित चिकित्सक मौजूद रहे। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. राखी बाजपेयी और डॉ. शमिक रजा ने शपथ ली। संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. ऋचा धीरावानी, डॉ. राजेश पटेल और डॉ. राजेश केवट तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मोहसिन अंसारी ने शपथ ग्रहण की।

स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

मुख्य अतिथि आशीष दुबे ने चिकित्सकों से समाज के वंचित और गरीब वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बीएम शरणागत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में चिकित्सकों की भागीदारी बढ़ाने की बात कही। नई कार्यकारिणी ने चिकित्सा सेवा, नैतिक चिकित्सा और समाज के जरूरतमंद वर्ग के स्वास्थ्य के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button