जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल के डाॅक्टर ने इंस्टाग्राम में रील पोस्ट की, सस्पेंड

आईसीयू विभाग की रील बनाई, दो लड़कियों से मस्ती करते नजर आए

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल बच्चा विभाग में कार्यरत डाॅक्टर को इंस्टाग्राम में रील बनाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया। डाॅक्टर की इंस्टाग्राम पोस्ट रील में वह दो जूनियर लड़कियों से मस्ती करते नजर आ रहे हैं। हालांकि मामला सामने आने के बाद डाॅक्टर ने पोस्ट को डिलीट कर दिया परंतु उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पेडियेट्रिक विभाग के सीनियर रेसीडेंस डाॅक्टर जेनीत लोवंशी ने आईसीयू डिपार्टमेंट का एक वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम में रील बनाकर पोस्ट कर दिया। रील में डाॅक्टर द्वारा दो लड़कियों व एक युवक से मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं जबकि सरकारी अस्पताल किसी भी विभाग का वीडियो बनाना अपराध है। इसकी जानकारी जब विभाग प्रमुख तक पहंुची तो उन्होंने संबंधित डाॅक्टर पर कार्रवाई करते उसे निलंबित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button