जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मेरे अधिकारों का हो रहा गलत इस्तेमाल’ सलमान खान की याचिका पर कोर्ट का एक्शन

फिल्म निर्माता को थमाया नोटिस

नई दिल्ली: सलमान खान 22 सालों से काला हिरण विवाद का सामना कर रहे हैं. अब यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, पूरे विवाद पर एक नई फिल्म बनने जा रही है, जिस पर सलमान खान ने एतराज जताया है. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ एक याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए जज ने फिल्म निर्माता को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है. अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 19 जून को होने वाली है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं.अदालत में सलमान खान की तरफ से सीनियर वकील निजाम पाशा ने पैरवी की. उन्होंने जज साहब के सामने दलील दी कि इस फिल्म के जरिए सलमान खान के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ यानी व्यक्तित्व अधिकारों का खुल्लम-खुल्ला दुरुपयोग किया जा रहा है. वकील ने कोर्ट को पिछले साल हाईकोर्ट के उस आदेश की भी याद दिलाई, जो सेलिब्रिटीज के निजी अधिकारों की सुरक्षा के लिए पास हुआ था. सलमान खान का साफ कहना है कि उनकी जिंदगी और इस केस से जुड़ी बातों को उनकी मर्जी के बिना पर्दे पर नहीं घसीटा जा सकता.

19 जून को होगी अगली सुनवाई
सलमान खान के लिए मामला बेहद संवेदनशील है, क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनकी इमेज या पुराने कानूनी मामलों का इस्तेमाल करके कोई भी फिल्ममेकर अपनी जेब भरे या पब्लिसिटी बटोरे. अब हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए फिल्म मेकर से सफाई मांगी है. 19 जून की तारीख इस फिल्म के भविष्य और सलमान खान के अधिकारों के लिहाज से बेहद अहम होने वाली है. देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट फिल्म ‘काला हिरण’ पर बैन लगाता है या मेकर्स को हरी झंडी मिलती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button