भोपालमध्य प्रदेश

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माय भारत भोपाल का आयोजन स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के साथ युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माय भारत भोपाल का आयोजन

स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के साथ युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प

भोपाल यश भारत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माय भारत मेरा युवा भारत भोपाल द्वारा शासकीय यूथ हॉस्टल एवं लेक व्यू जीवन वाटिका में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं स्वयंसेवकों और नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में माय भारत मध्यप्रदेश के राज्य निदेशक मंगल जाकड़ उप निदेशक निक्की राठौर तथा लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी मनीष चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। योग सत्र का संचालन अस्तित्व वेलफेयर सोसायटी की योग प्रशिक्षक योगिता सिंह और हीना गिरी ने किया। योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दोनों प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में ग्रीन प्लैनेट बाइसाइकल राइडर्स एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह ने युवाओं को स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए नियमित योग एवं फिटनेस गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक मानसिक और भावनात्मक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन प्रदान करता है। इस अवसर पर राज्य निदेशक मंगल जाकड़ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है जो स्वस्थ शरीर शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ आयु के लिए योग की थीम लोगों को यह संदेश देती है कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर बेहतर स्वास्थ्य दीर्घायु और समग्र कल्याण प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से योग के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित युवाओं ने योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों प्रशिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button