राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल बिहारी ट्रिपल आइटीएम में पहुंची। वे यहां पर संस्थान के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शिरकत कर रही हैं। उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में है। कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों को मैडल पहनाए और डिग्री प्रदान की।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जयविलाश पैलेस में पहुंचकर पहले गैलरी, संग्रहालय सहित कपड़ा बनाने वाले हथकरघा देखे और यहां काम करने वालों से बात की। साथ ही महल में मौजूद छात्रों व छाताओं से बात की और उन्हें उपहार दिए। इसके बाद उन्होंने जयविलास पैलेस में 19 तरह के सात्विक भोजन का जायका भी लिया। उनके लिए विशेष तौर से सात्विक भोजन तैयार किया गया था। इनमें नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा कीस आदि तैयार किए गए थे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद विवेक शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Related Posts

MP में सुबह कोहरा, दिन में बढ़ी ठंड : पचमढ़ी में 20 डिग्री पहुंचा दिन का पारा
मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह कोहरा छा रहा है। दिन…

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला : किसान आंदोलन के दौरान हुई मौतों पर सरकार से जवाब मांगा
किसान आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार…

MP में 161 तहसीलदार बने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर:170 नायब तहसीलदारों को भी तहसीलदार बनाया; इसी मांग को लेकर 4 दिन पहले छुट्टी पर गए थे
मध्यप्रदेश के कुल 161 तहसीलदार को सरकार ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया है। वहीं, 170 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार, 139…