भोपाल

महिलाओं व बच्चों ने किया 14 सौ मूर्तियों का निर्माण

महिलाओं व बच्चों ने किया 14 सौ मूर्तियों का निर्माण
– भगवान गणेश की मूर्तियों के निर्माण का दिया निश्शुल्क प्रशिक्षण
भोपाल यशभारत। हिंदू धार्मिक संगठन द्वारा 13वें निश्शुल्क गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं व बच्चों ने 1400 मूर्तियों का निर्माण किया। इन मूर्तियों को गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालु अपने घरों में श्रृंगार के बाद विराजमान करेंगें। शिविर के समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के अध्यक्ष पूर्व पार्षद संजय वर्मा को 13 वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम को करने के लिए धर्मसंगत जनहित समाज हित में किया गया नेक कार्य बताया एवं संगठन का आभार माना। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री भीकम सिंह बघेल ,पार्षद ममता विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष लवकुश यादव ,पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा, पूर्व पार्षद लक्ष्मी ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप लोधी, मंडल महामंत्री दलजीत सिंह, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर मनीष शुक्ला, बीपीएस स्कूल संचालक अमिताभ वर्मा एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button