
नासिक, यशभारत। महाराष्ट्र के नासिक जिले में पुलिस ने 6,000 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक और 2,200 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए हैं। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सोमवार को सरुल शिवर गांव में की गई।
पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर 1 सितंबर को छापेमारी में 6,125 जिलेटिन स्टिक भरे 49 बॉक्स, 2,200 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 150 मीटर ष्ठस्न वायर बरामद किए गए। इनकी कीमत करीब 95,750 आंकी गई है। जांच में सामने आया कि जिलेटिन स्टिक (अमोनियम नाइट्रेट मिश्रण) और डेटोनेटर आरोपियों के घरों और घरों के पीछे बने टिन शेड्स में लापरवाही से रखे गए थे, जिससे विस्फोट और जान-माल को खतरा हो सकता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरख बाजीराव धागे (34), विकास नवले, ओंकार कैलास नवले (23), दीपक दशरथ क्षीरसागर (32) और गौरव मोहन नवले (32) के रूप में हुई है।







