देश

मुंबई में भारी बारिश के बीच अचानक रुक गई मोनो रेल

महाराष्ट्र में फिर मुसीबत बनी बारिश,मुंबई के कई इलाकों में जलभराव

मुंबई,यशभारत। महाराष्ट्र में बारिश एक बार फिर मुसीबत बन गई है। रविवार देर रात से ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया। मुंबई में सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच वडाला इलाके में मोनोरेल सेवा में एक बड़ी दिक्कत सामने आई। सुबह करीब 7 बजे वडाला की ओर जा रही एक मोनोरेल अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मोनोरेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि यह समस्या सप्लाई में गड़बड़ी के कारण हुई थी और फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया।

17 यात्रियों को निकाला गया

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फंसे हुए यात्रियों को चेंबूर से आ रही दूसरी मोनोरेल में बैठाया गया। मोनोरेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि यह समस्या आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRDA) के पीआरओ ने बताया, कि वडाला मोनोरेल में तकनीकी खराबी के कारण 17 यात्रियों को सुबह 7:45 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बांद्रा स्टेशन पर पटरियों पर पानी

आधी रात के आसपास बिजली और गरज के साथ शुरू हुई भारी बारिश सुबह भी जारी रही, जिससे किंग्स सर्कल जैसे निचले इलाकों और अन्य इलाकों में पानी भर गया। पानी से भरे गड्ढों ने सड़क यातायात की स्थिति को और खराब कर दिया। शहर और उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव के कारण दफ्तरों के व्यस्त समय में यातायात धीमा रहा। रात भर और सुबह हुई भारी बारिश के बाद मध्य रेलवे मार्ग पर कुर्ला स्टेशन और पश्चिमी रेलवे नेटवर्क पर बांद्रा स्टेशन पर पटरियों पर पानी जमा हो गया। लोकल ट्रेनें कुछ देरी से चल रही हैं।

05 9

रेड अलर्ट जारी

मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी मुंबई ने तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button