जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बगैर पूछे निकले पैसे, पिता ने डांटा तो बेटी ने लगाई फांसी

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत पुराना बाजार वार्ड न. 9 में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच मेें यह बात सामने आई कि मृतिका ने मां के पर्स से बगैर पूछे पैसे निकाल लिए थे जिसको लेकर उसके पिता ने डांटा था। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रंजीत बर्मन 46 वर्ष निवासी वार्ड न. 9 पुरानी बाजार बरेला ने सूचना दी कि उसकी बेटी अंकिता बर्मन 16 वर्ष को मॉ सरिता बर्मन के पर्स से 500 रूपये निकालने के कारण बेटी से कहा कि बगैर पूछे पैसे क्यो निकाल लिये तो बताया कि बडी मम्मी के साथ मेला घूमने जाने के लिये रूपए निकाली थी तो उसने डांट कर बेटी से कहा कि बिना पूछे अब पैसे नहीं निकालना, बेटी अंकिता गुस्सा होकर बोली कि ठीक है अब पैसे नहीं निकालूंगी। सम्भवत: उसके द्वारा रूपये निकालने से मना से बेटी अंकिता ने दोपहर लगभग 12 बजे पंखे से चुनरी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इधर किशोरी फांसी पर झूली

बरेला थाना अंतर्गत बल्हवारा में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि प्रमोद पटेल 41 वर्ष निवासी ग्राम बल्हवारा ने सूचना दी कि घर के ंअदर लकडी की बल्ली में उसकी बेटी तनु पटेल ने साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button