भोपालमध्य प्रदेश

मोना सुस्तानी को भाजपा महिला मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महामंत्री बनाई गईं

मोना सुस्तानी को भाजपा महिला मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महामंत्री बनाई गईं

भोपाल यश भारत। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं मोना सुस्तानी को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्य कारिणी में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि मोना सुस्तानी ने मार्च 2023 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। उस समय भोपाल में पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

अब संगठन में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पार्टी महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने शनिवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मोना सुस्तानी का राजनीतिक अनुभव भी खासा रहा है। वह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button