रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम – पार्ट 25……. पति को फसाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर ले ली मासूम बेटी की जान

जबलपुर यश भारत। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक पिता के द्वारा अपनी स्टार टेनिस खिलाड़ी बेटी की गोली मारकर की गई हत्या की सनसनीखेज घटना से लोग अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि ऐसी ही एक घटना दिल को दहलाने वाली उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सामने आ गई है। लेकिन इस बार हत्यारा पिता नहीं बल्कि वह मां है जिसे ममता की मूरत और समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है। प्यार में अंधी इस मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर केवल इसलिए अपनी मासूम बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को फसाना चाहती थी। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिसने 9 महीने तक बेटी को गर्भ में रखकर जन्म दिया उसकी हत्या करते समय ना तो उसके हाथ कांपे और ना ही उसका दिल पसीजा। रिश्तो की मर्यादा टूटने की इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि जब रिश्तो की सीमा टूटती है तो अंधा प्यार और भी खौफनाक हो जाता है। किस घटना के बारे में जिसने सुना या पढा वह यह सोचते ही की रह गया कि आखिर कोई मां ऐसा भी कर सकती है। रोशनी नामक इस महिला ने अपने प्रेमी उदित के साथ मिलकर न केवल बेटी की हत्या की बल्कि उसके शव के सामने पार्टी भी की। 36 घंटे तक मामले को दवाये रखा गया। और पति शाहरुख को फंसा कर जेल भेजने की साजिश रचती रही। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि रोशनी पिछले कई महीनो से अपने पति को फसाने के लिए बेटी की हत्या करने की साजिश रच रही थी। उसको इंतजार था शहरुख के घर आने का और जैसे ही उसे इस बात की जानकारी लगी उसने अपनी खौफनाक साजिश को अंजाम दे डाला। शाहरुख़ के घर आने के पहले घर में सो रही मासूम बेटी सोना की पेट पर सवार हो गई रोशनी। अचानक मासूम सोना की चीख निकली और उसके मुंह नाक से खून भी निकलने लगा लेकिन इतने पर भी मां का दिल नहीं पसीजा और उसने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना लखनऊ के कैसरबाग खंदारी बाजार से सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते सोमवार को देर रात रोशनी ने पुलिस को फोन किया कि उसके पति शाहरुख ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। जानकारी लगते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच पड़ताल करने के बाद आवश्यक कार्यवाही की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति शहरुख के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी के उसके पति शाहरुख से पिछले दो साल से अनबन चल रही थी। और रोशनी अपने प्रेमी उदित के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। सोमवार की रात को ही शेरों को अपनी बेटी से मिलने आया था लेकिन इसी बीच पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और झगड़ा के कारण शाहरुख वहां से चला गया। पुलिस पूछताछ में शाहरुख ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया तो पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस ने शाहरुख की लोकेशन निकलवाई तो शक और गहरा हो गया इसके बाद पुलिस ने रोशनी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की पूछताछ में रोशनी लगातार अपने बयान बदल रही थी। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो रोशनी टूट गई और उसने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। पूछताछ में रोशनी ने पुलिस को बताया कि वह शाहरुख को जेल भिजवाना चाहती थी और इसीलिए उसने प्रेमी उदित के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस अब इस मामले की पूरी गंभीरता के साथ पड़ताल करने में जुटी है और कयी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
जिंदगी की पहली सांस भी नहीं ले पाया मासूम
ऐसी ही दिल को झकझोर देने वाली एक घटना महाराष्ट्र के परभणी जिले से सामने आई है। जहां बीते दिनों एक 19 वर्षीय महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया और कुछ समय बाद ही उसने नवजात को बैग में भरकर खिड़की से बाहर फेंक दिया। यह घटना उसे समय हुई जब महिला अपने पति के साथ बस में यात्रा कर रही थी। जानकारी के अनुसार जहां यह घटना हुई वहां सुबह का वक्त होने के कारण कुछ युवक एक्सरसाइज कर रहे थे। स्थानीय युवकों ने देखा कि एक बैग जैसी वस्तु किसी ने चलती बस से बाहर सड़क पर फेंकी है। बस थोड़ी आगे बढ़कर कुछ रुकी और फिर आगे बढ़ गई। युवक बाग के पास पहुंचे और जब खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बाग के अंदर एक नवजात शिशु का शव था। युवकों ने तत्काल इसकी सूचना समीपवर्ती पाथरी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्यवाही करते हुए चश्मदीदों से पूछताछ की तो पता चला कि यह एक सफेद रंग की बस थी जिसमें संत प्रयाग ट्रेवल्स लिखा हुआ था। पुलिस ने बस कंपनी से संपर्क किया तो यह पुष्टि हुई कि उक्त बस पुणे से परभणी जा रही थी। बस चालक ने बताया कि उसने बस से एक बैग फेंकते हुए देखा था यात्रियों से पूछताछ करने पर दंपति ने बताया कि महिला को उल्टी हुई थी और बैग में उसके कपड़े थे। चालक को शक भी हुआ लेकिन महिला की तबीयत खराब होने की बात सुनकर उसने बस रोककर फिर आगे बढ़ा दी। पुलिस ट्रेवल्स कंपनी की मदद से दंपति तक पहुंच गई और उन्हें हिरासत में लेकर पछताछ शुरू की तू महिला ने बताया कि उसने बस में बच्चे को जन्म दिया था लेकिन क्योंकि वह इस बच्चे का पालन पोषण करने में अक्षम थे इसीलिए उन्होंने बस से बच्चे को फेंक दिया था। पुलिस जांच में आगे पता चला कि महिला 2 साल से पुणे में रह रही थी और उसके साथ जो शख्स था उसका नाम अल्ताफ तथा महिला का नाम ऋतका है। अल्ताफ शेख ने खुद को महिला का पति तो बताया लेकिन शादी के कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसकी बात पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर हत्या और साक्षी छिपाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी।








