मोहनिया शराब दुकान के पास 20 रुपए कोछुट्टी पर घर आए आरक्षक को बदमाशों ने घेरा, चाकू मारकर 6800 रुपए लूटे लेकर हुआ विवाद, चार युवकों ने मिलकर की मारपीट
मोहनिया शराब दुकान के पास 20 रुपए को लेकर हुआ विवाद, चार युवकों ने मिलकर की मारपीट

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। मोहनिया शराब दुकान के पास महज 20 रुपए देने से इनकार करने पर चार युवकों ने बालाघाट में पदस्थ आरक्षक कुलदीप रावत पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर उनका पर्स छीन लिया और उसमें रखे 6800 रुपए लेकर फरार हो गए। हमले में आरक्षक के हाथ में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक कुलदीप रावत अपने एक परिचित मित्र के निधन पर उसकी अंतिम यात्रा में शामिल होने छुट्टी लेकर जबलपुर आए थे। इसी दौरान वे मोहनिया शराब दुकान के पास चाय-पानी कर रहे थे। तभी एक युवक वहां पहुंचा और उनसे 20 रुपए मांगने लगा। आरक्षक ने रुपए देने से मना किया तो युवक विवाद करने लगा। कुछ देर बाद युवक दुकान के अंदर गया और चाकू लेकर लौट आया। उसने आरक्षक पर हमला कर दिया। इसी दौरान उसके दो-तीन साथी भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर आरक्षक के साथ मारपीट की। इसके बाद उनका पर्स छीनकर सभी मौके से भाग निकले।घायल आरक्षक ने रांझी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।







