जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फ्री फायर’ गेम के जरिए नाबालिग को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने का आरोप, शिकायत दर्ज

फ्री फायर’ गेम के जरिए नाबालिग को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने का आरोप, शिकायत दर्ज

 

शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को ‘फ्री फायर’ गेम के जरिए बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता  ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने तन्वीन आलम नामक युवक पर उनकी 16 वर्षीय बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार,  बेटी  20 जुलाई, 2025 को घर से लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने 21 जुलाई को गोहलपुर थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद 21 जुलाई को ही बेटी ने एक अनजान नंबर से फोन कर बताया कि वह मुंबई में है और तन्वीन आलम (उत्तर प्रदेश निवासी) से उसकी पहचान ‘फ्री फायर’ गेम के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने उसे बहन बताकर बहलाया और जबलपुर रेलवे स्टेशन से जबरन मुंबई ले गया।

किसी तरह चंगुल से निकलकर लड़की ने मुंबई रेलवे पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि आरोपी तन्वीन आलम ने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की और लड़की को अपनी बहन बताकर उसे सौंपने की मांग की, लेकिन रेलवे पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए लड़की को गोहलपुर थाने को सुपुर्द कर दिया।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि तन्वीन आलम ने उनकी बेटी का मोबाइल बंद कर दिया था। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी ‘पूजा’ नाम की फर्जी आईडी बनाकर भोली-भाली लड़कियों को ‘बहन’ के जाल में फंसाकर अगवा करने और उन्हें बेचने जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हो सकता है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के मोबाइल की गहन जांच कर उसके अन्य कृत्यों का भी खुलासा करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया है कि वे इस मामले में उचित संज्ञान लेते हुए तन्वीन आलम के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करें और उसके मोबाइल की जांच कर उसके अन्य अपराधों का भी पर्दाफाश करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button