भोपाल

राजाभोज एयरपोर्ट पर हुई मेडिकल इमरजेंसी, टेक-ऑफ रोका – दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1886 को रनवे से वापस स्टैंड पर लाया गया 

 
राजाभोज एयरपोर्ट पर हुई मेडिकल इमरजेंसी, टेक-ऑफ रोका   
– दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1886 को रनवे से वापस स्टैंड पर लाया गया 
भोपाल, यश भारत। राजाभोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1886 में अचानक एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। जानकारी के अनुसार विमान रनवे पर टेक-ऑफ की तैयारी में था और दिल्ली के लिए रवाना होने ही वाला था। इसी दौरान फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद क्रू मेंबर ने तुरंत इसकी सूचना एयरपोर्ट कंट्रोल को दी। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए पायलट ने एहतियात के तौर पर टेक-ऑफ प्रक्रिया रोक दी। इसके बाद विमान को वापस स्टैंड पर लाया गया, जहां पहले से मौजूद मेडिकल टीम ने यात्री को विमान से उतारकर प्राथमिक उपचार दिया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद विमान को दोबारा टेक-ऑफ की अनुमति दी गई।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button