भोपालमध्य प्रदेश

जेल मुख्यालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मिस्त्री की मौत

जेल मुख्यालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मिस्त्री की मौत

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के थाना अरेरा हिल्स क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा यादव, पिता नारायण यादव, निवासी वल्लभ भवन क्षेत्र, भोलेनाथ मंदिर के पास, शारदा मंदिर के सामने, भोपाल के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 8 बजे जेल मुख्यालय के सामने हुई जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से राजा यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राजा यादव पेशे से मिस्त्री था और अपने परिवार में दो भाइयों एवं एक बहन के बीच घर का सहारा था। उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर फैल गई है।
सूचना मिलते ही अरेरा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button