जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
पीएम आगमन के पहले भाजपा नेताओं ने घूमा बड़ा फुहारा क्षेत्र: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह और महापौर ने किया जायजा

जबलपुर, यशभारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 7 अप्रैल को जबलपुर हो रहा है। जिसकी तैयारियों में प्रशासनिक अमला जुट गया है। इधर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने गुरूवार को बड़ा फुहारा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पीएम जिस रूट से गुजरेंगे वहां पर भाजपा नेताओं पहंुचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी बड़ा फुहारा क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।