एमडी ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी के मुख्य आरोपी यासीन मछली का गुर्गा पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार

एमडी ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी के मुख्य आरोपी यासीन मछली का गुर्गा पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार
-क्राइम ब्रांच एक महिने में 5 पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस कर चुकी है बरामद
भोपाल, यशभारत। राजधानी में एमडी ड्रग्स व अवैध हथियारों की तस्करी के मुख्य आरोपी यासीन मछली के एक ओर गुर्गे को क्राइम ब्रांच भोपाल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एमडी ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के मांजांच में अहम खुलासे किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध युवक पुरानी जेल के पीछे रोड़ पर खड़ा है, जिसके पास एक पिस्टल है और वह किसी वारदात करने की फिराक में है। पुलिस टीम ने पुरानी जेल के पीछे,रोड़ के पास जहाँगीराबाद संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी पहचान जेजे शादी हल के पीछे,जहाँगीराबाद निवासी लारिब खान पिता शाहिद खान( 25) के रूप में हुई। मौके पर ही तलाशी ली गई तो उसके पेंट की जेब में एक लोहे की देशी पिस्टल रखी हुई मिली और 1 पिस्टल का जिंदा कारतूस मिला। देशी पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी लारिब खान ने यासीन मछली से करीब 4-5 माह पहले एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस 24 हजार रुपये में खरीदना बताया। इस मामले में आरोपी लाबिस के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
यासीन मछली को फिर रिमांड पर लगी क्राइम ब्रांच- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चौहान ने बताया कि आरोपी लारिब खान के पकड़े जाने के बाद पुलिस एक बार फिर यासीन मछली को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है। क्योंकि आरोपी लाबिस ने एमडी ड्रग्स, अवैध हथियारों की तस्करी और यासीन मछली से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। वहीं आरोपी लाबिस के यासीन और आरोपी अंशुल भूरी के बीच एमडी ड्रग्स के मामले में लेनदेन मिला है।







