नागरिक सुरक्षा को मिलेगा नया बल, पांच बड़े शहरों में बढ़ेगा सिविल डिफेंस नेटवर्क

नागरिक सुरक्षा को मिलेगा नया बल, पांच बड़े शहरों में बढ़ेगा सिविल डिफेंस नेटवर्क
वर्ष 1971 के करीब 7000 वॉलिंटियर्स थे लेकिन आज 82000 वालंटियर सेवा दे रहे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुस्तक का विमोचन, जैकेट वितरण, सहित अन्य उपकरण भी वॉलिंटियर्स को वितरित किए
भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मध्य प्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सिविल डिफेंस नेटवर्क के विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, कटनी और जबलपुर जैसे प्रमुख जिलों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भागीदारी को लगातार बढ़ाया जाएगा। आने वाले समय में इन पांचों जिलों में सिविल डिफेंस से जुड़ा मजबूत ढांचा विकसित किया जाएगा, जिससे आपदा प्रबंधन और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सके। समागम में बड़ी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों की भूमिका को सराहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स शहरों की सुरक्षा, आपदा राहत, ट्रैफिक नियंत्रण और जन-जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अहम योगदान देते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वयंसेवकों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावी तरीके से काम कर सकें। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए वॉलिंटियर्स ने अपने अनुभव साझा किए और नागरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी दिए। सरकार की इस पहल से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन प्रणाली को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
देश में आतंकवाद जैसी घटनाओं से निपटने के लिए वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है बचाओ संसाधन के साथ ऐसे में चुनौतियों से डरने से बात नहीं बनती बल्कि साहस के साथ उस चुनौती का सामना किया जाता है और आपदा के समय वॉलिंटियर्स चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं संबोधन के दौरान डॉक्टर मोहन यादव ने कहा हमने एयर एंबुलेंस भी चलाई है जिससे आम लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल तक पहुंचा जा सके , डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज के समय में भोपाल शहर में रात में टाइगर घूमते हैं संबोधन के आखिरी शब्दों में डॉ मोहन यादव ने तीन दिवसीय नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम कार्यक्रम में पहुंचे वॉलिंटियर्स प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को धन्यवाद की ज्ञापित किया







