देश

पदोन्नति नियमों पर सरकार की बड़ी कवायद – 20 विभागों के अफसरों की आज अहम बैठक

पदोन्नति नियमों पर सरकार की बड़ी कवायद
– 20 विभागों के अफसरों की आज अहम बैठक
भोपाल, यश भारत। लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार सोमवार को मंत्रालय में 20 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। हाईकोर्ट में नियमों को लेकर मामला लंबित होने के बावजूद सरकार पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की रणनीति पर मंथन करेगी।
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के साथ कृषि, उच्च शिक्षा, जल संसाधन, लोक निर्माण, परिवहन, जनजातीय कार्य, सामाजिक न्याय, तकनीकी शिक्षा, संस्कृति, श्रम सहित 20 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्षों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव करेंगे। उधर, सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संस्था (स्पीक) ने बैठक पर सवाल उठाए हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. के.एस. तोमर का कहना है कि न्यायालय का अंतिम निर्णय आने से पहले पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाना हजारों कर्मचारियों के हितों के विपरीत होगा। संस्था ने वर्ष 2016 से लंबित पदोन्नति मामलों और इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों की भी रक्षा करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button