जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी की बड़ी करवाई, 60% तक लाइन लॉस वाले एरिया में दर्जनों टीमों ने मारे छापे

मीटर टेंपरिंग के मिले सैकड़ो मामले, हनुमान ताल गोहलपुर, घमापुर, रिद्धि चौकी सहित कई क्षेत्र में हो रही कार्रवाई

जबलपुर यश भारत। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा शनिवार को लाइन लॉस और बिजली चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। जहां विद्युत मंडल ने पूर्व संभाग में दर्जनों टीमों के माध्यम से ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। जिसमें समाचार लिखे जाने तक सैकड़ो जगह पर मीटर टेंपरिंग और डायरेक्ट लाइट जलाने के मामले सामने आए हैं । जिसको लेकर सुरक्षा के नजरिए से बड़ी संख्या में पुलिस बाल भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों की माने तो जिन क्षेत्रों में 60% तक लाइन लॉस की शिकायत सामने आ रही थी वहां पर यह कार्रवाई की गई है । जिसमें बड़ी संख्या में चोरी के मामले सामने आ रहे हैं।

100 यूनिट पर 40 यूनिट की ही होती थी बिलिंग

अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में यदि 100 यूनिट बिजली की सप्लाई होती थी तो वहां पर बिल 40 यूनिट का ही जनरेट होता था। 60 यूनिट बिजली का लाइन लॉस हो रहा था। वहीं दूसरी तरफ जो 40 यूनिट बिजली का बिल जनरेट हो रहा था उसे में से भी 10 से 20 यूनिट बिजली का पैसा ही विभाग तक पहुंच रहा था और बाकी पैसा जमा ही नहीं हो रहा था। जिसके चलते यह बड़ी कार्यवाही की गई है जो कि दिनभर चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button