भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश पर्यटन ने पेरिस, जापान में लहराया परचम  

मध्य प्रदेश पर्यटन ने पेरिस, जापान में लहराया परचम  

– वैश्विक मंच पर और सशक्त हुई ‘अतुल्य भारत का हृदय’ की पहचान 

भोपाल यशाभारत। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन जगत के दो प्रतिष्ठित ट्रैवल माट पेरिस और आईची स्काई एक्सपो जापान में मध्यप्रदेश की उपस्थिति दर्ज कराई। इन वैश्विक मंचों पर अतुल्य भारत का हृदय मध्यप्रदेश ने अपनी सांस्कृतिक गहराई, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की विविध संभावनाओं को सजीव कर दिया। इन ट्रैवल मार्ट और एक्सपो में बने आकर्षक एमपी पवेलियन ने मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक आकर्षक और अपरिहार्य गंतव्य के रूप में प्रतिष्ठित किया।
्रपर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश ने वैश्विक पर्यटन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। पेरिस और जापान में  अतुल्य भारत का हृदय के रूप में हमारे राज्य की विविधता, सांस्कृतिक गहराई और प्राकृतिक धरोहर को प्रदर्शित करना हमारे लिए गर्व का विषय है।
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव का विजऩ है कि मध्य प्रदेश के समृद्ध सांस्कृतिक परिदृश्य की सुगन्ध वैश्विक स्तर पर फैले और पर्यटन विभाग इस दिशा में दिन रात काम कर रहा है। मध्य प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय भागीदारी हमारी इसी रणनीति का हिस्सा है।
फ्रांस के पेरिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के पैवेलियन का उद्घाटन भारतीय दूतावास पेरिस के आर्थिक एवं वाणिज्यिक विंग के काउंसलर और हेड ऑफ़ चांसरी नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के उप संचालक (इवेंट्स एवं मार्केटिंग) युवराज पाडोले सहित कई प्रमुख हितधारक उपस्थित रहे।
टोक्यो में बनी प्रदेश की पहचान
जापान के आईची स्काई एक्सपो में 25 सितंबर 2025 से शुरू हुए  एक्सपो में भी मध्य प्रदेश पर्यटन ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। यहां पैवेलियन का उद्घाटन भारतीय दूतावास, टोक्यो की मंत्री (वाणिज्य एवं आर्थिक)देबजानी चक्रवर्ती ने किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी ने किया। उनके साथ सहायक प्रबंधक राकेश गोलिया और पर्यटन उद्योग के प्रमुख साझेदार अतुल सिंह (एमपी इनकमिंग) भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button