भोपालमध्य प्रदेश

लिली टॉकीज चौराहे पर रेस्टोरेंट का अवैध कब्जा नेस्तनाबूद, सड़क पर रेंग रहे रसूखदारों के काउंटर जब्त

लिली टॉकीज चौराहे पर रेस्टोरेंट का अवैध कब्जा नेस्तनाबूद, सड़क पर रेंग रहे रसूखदारों के काउंटर जब्त

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के दिल कहे जाने वाले जहांगीराबाद इलाके के लिली टॉकीज चौराहे पर शनिवार सुबह नगर निगम की पीली गाड़ी ने लंबे समय से कानून को ठेंगा दिखाकर आम जनता की राह में रोड़ा बने अवैध साम्राज्य को निगम की टीम ने तड़के ही हटा कर सामान जप्त किया। इस दौरान हाई-वोल्टेज कार्रवाई का मुख्य निशाना बना क्षेत्र का चर्चित मुस्तफा रेस्टोरेंट, जिसने फुटपाथ को अपनी जागीर और सड़क को वीआईपी पार्किंग बना रखा था। निगम के मलबे ढोने वाले डंपरों ने न सिर्फ इस रसूखदार के पक्के और अस्थायी निर्माण को उखाड़ फेंका, बल्कि सड़क को बंधक बनाकर बैठे आसपास के अन्य दुकानदारों के भारी-भरकम काउंटरों को भी क्रेन से हवा में टांगकर जब्त कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button