भोपाल

गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड – देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा

गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड
– देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा
भोपाल, यश भारत । मध्यप्रदेश ने इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के मामले में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। प्रदेश में अब तक 13 लाख 10 हजार किसानों से करीब 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी में देशभर में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में खरीदी का कार्य अभी भी जारी है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों से गेहूं खरीदी के मामले में इस बार प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी मध्यप्रदेश में की गई है।
10 वर्षों में सबसे बड़ी खरीदी
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार कोविड काल को छोड़कर पिछले 10 वर्षों में यह सबसे बड़ी गेहूं खरीदी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार योजनाएं लागू कर रही है तथा खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि किसानों को भुगतान, परिवहन और उपज तौल जैसी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के प्रयास किए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button