जबलपुरमध्य प्रदेश

लखन का यश जबलपुर के पहले प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष, लखन घनघोरिया भी रह चुके हैं प्रदेश उपाध्यक्ष

जबलपुर यश भारत। यश घनघोरिया के रूप में पहली बार जबलपुर को प्रदेश अध्यक्ष का पद मिला है. हालांकि इसके पूर्व प्रदेश युवक कांग्रेस कार्यकारिणी में अनेक पदाधिकारी बनाये जा चुके है लेकिन यह पहला मौका है जब कोई युवक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष जबलपुर से बना है। स्वयं यश घनघोरिया के पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान में विधायक लखन घनघोरिया ने भी जब कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था तो उस दौर में मुकेश नायक प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे तब लखन घनघोरिया उनकी कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये थे। उनके अलावा और भी लोग युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में रह चुके हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष यश को ऑनलाइन वोटिंग की जरिये हुए चुनाव में सर्वाधिक मत 3.13 लाख से ज्यादा प्राप्त हुए हैं। यश के अलावा सागर शुक्ला सक्षम गुलाटी ऋषभ मिश्रा भी प्रदेश पदाधिकारी बनेंगे जबकि नगर कार्यकारिणी मै युवक कांग्रेस की कमान सोनू कुकरेले के हाथ में होगी। इसके अलावा नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अमित सोनकर राहुल बघेल शुभांशु कनौजिया सोहेल अख्तर शिल्पा चौधरी दुर्गेशनी डागौर महासचिव पद पर अभिषेक पटेल स्वर्णिम समैया प्रियंका की केशरवानी प्रहलाद गिरी नीति साहू सहित कुल तेरह लोग निर्वाचित हुए हैं। बात विधानसभा अध्यक्ष की जाए तो मध्य विधानसभा के लिए साहिल यादव पूर्व से उवैश अंसारी केंट से सौरव सिंह और पश्चिम विधानसभा से नीतिश सिंह ने जीत दर्ज की है।

अप्रैल मैं शुरू हुई थी चुनाव प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस की ऑनलाइन चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल महीने में शुरू होकर 19 जुलाई तक चली थी। उसके बाद बाकी प्रक्रिया पूर्ण होती रही और अब जाकर वेबसाइट के जरिए नतीजे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने युवक कांग्रेस की ऑनलाइन सदस्यता ली थी लेकिन उसमें से 4:30 लाख के करीब मत रिजेक्ट भी हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button