जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

**कृष्ण पाल सिंह राणा बने मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के प्रभारी प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने जारी किया आदेश**

जबलपुर,यशभारत। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कृष्ण पाल सिंह राणा को मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल के प्रभारी प्रमुख अभियंता के पद पर पदस्थ किया है।20 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, श्री राणा वर्तमान में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, भोपाल में अधीक्षण यंत्री (सिविल) एवं प्रभारी प्रमुख अभियंता के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी है।आदेश में उल्लेख किया गया है कि कृष्ण पाल सिंह राणा को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के पद से प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं सौंपते हुए मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल में प्रभारी प्रमुख अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है।लोक निर्माण विभाग के उप सचिव प्रदीप जैन के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों और विभागीय कार्यालयों को आवश्यक कार्यवाही एवं अभिलेखों में दर्ज करने के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button