जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर ब्रेकिंग – मझौली ज्वेलर्स की दुकान में महिला का रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुआ युवक, कैमरे में कैद हुआ युवक

जबलपुर, यशभारत। मझोली थाना अन्तर्गत महिला से रुपयों से भरा बैग चोरी करने का मामला सामने आया है जहां महिला ज्वेलर्स की दुकान में खरीददारी करने आए हैं जहां कुछ युवकों ने महिला का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया । महिला ने बताया कि बैग में 2 लाख 80 हजार रुपए रखे थे। जिसके बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में युवक कैद हो गया। पुलिस नाकाबंदी कर युवक को पकड़ने में जुटी है ।







