जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR नर्सिंग मेडिकल कॉलेज में युवक कांग्रेस की सदस्यता अभियान के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा

 

जबलपुर, यश भारत। नर्सिंग मेडिकल कॉलेज जबलपुर में गुरुवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब युवक कांग्रेस की सदस्यता अभियान के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रचार-प्रसार विभाग के चेंबर में घुसकर हंगामा कर दिया। इस घटना को लेकर NSUI और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ABVP पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

युवक कांग्रेस के अनुसार, कॉलेज में शांतिपूर्वक सदस्यता अभियान चल रहा था, तभी ABVP से जुड़े कुछ कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंचे और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से बहसबाजी करने लगे। आरोप है कि वे जबरन प्रचार विभाग के चेंबर में घुस गए और कर्मचारियों से अभद्र भाषा में बात करते हुए डराने-धमकाने लगे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

NSUI की राष्ट्रीय महासचिव देवकी  ने मीडिया से बातचीत में कहा,

“कॉलेज परिसर में युवक कांग्रेस की सदस्यता को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। इसमें छात्रों की सक्रिय भागीदारी हो रही थी, तभी कुछ ABVP कार्यकर्ता पहुंचे और जानबूझकर हंगामा खड़ा किया। उन्होंने ना सिर्फ छात्रों से दुर्व्यवहार किया, बल्कि प्रचार-प्रसार के चेंबर में घुसकर वहां मौजूद लोगों को धमकाया।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button