investiture ceremony.जो अच्छे काम करने निकलते हैं, तो ईश्वर भी मदद करता है-विवेक कृष्ण तन्खा

अखिल मिश्र बने रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, संभाला पदभार
दिव्यांग बच्चों के लिए अत्याधुनिक बस , तीन अस्पतालों को दीं चार डायलिसिस मशीनें, दो और की घोषणा

जबलपुर, यशभारत। रोटरी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की अध्यक्षता में होटल गुलजार में आयोजित पदस्थापना समारोह में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के को मिलकर बनी रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में जबलपुर के अखिल मिश्र निर्वाचित किए गए समारोह में अध्यक्ष की आसंदी से राज्य सभा सांसद श्री तन्खा ने कहा कि जो अच्छे काम करने निकलते हैं, ईश्वर भी मदद करता है। जब मन साफ होता है तो चीजें अपने आप ही आपके फेवर में होने लगती हैं। समाज के लोगों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने रोटरी से जुड़े अपने अनुभवों और कोरोनाकाल में किए गए कार्यों के बारे में बताया। श्री तन्खा ने बताया कि इंदौर में नि:शुल्क अस्पताल बनाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में उनके सौजन्य से दिव्यांग बच्चों के लिए अत्याधुनिक बस और चार डायलिसिस मशीनें दी गईं। इनमें 2 जबलपुर जिला अस्पताल को, 1 नैनपुर, 1 गाडरवारा को प्रदान की गई। इसके अलावा दो और मशीनें देने की घोषणा की गई। समारोह में नैनपुर अस्पताल को एक सोनोग्राफी एवं गाडरवारा अस्पताल को एक ब्लड रेफ्रिजरेटर भी सौंपा गया।

बच्चों की नि:शुल्क हार्ट सर्जरी के लिए हार्ट सेंटर रोटरी को समर्पित
समारोह में डॉ. राजेश धीरावाणी द्वारा बच्चों की नि:शुल्क हार्ट सर्जरी के लिए हार्ट सेंटर रोटरी को समर्पित किया गया। एडल्ट लिटरेसी प्रोग्राम का शुभारंभ भी समारोह में किया गया, इसे मप्र सरकार के सहयोग से प्रारंभ किया गया है। इसके तहत 3 स्कूलों के बच्चों को किट प्रदान किए गए। डिस्ट्रिक्ट सचिव सारंग भिड़े ने बताया कि जबलपुर से 7 असिस्टेंट गवर्नर का चयन किया गया है। कार्यक्रम में डि. गवर्नर का परिचय सहसंयोजक दिनेश कालवे ने दिया।
तन्खा जी के पास से कोई कभी निराश नहीं लौटा- अखिल मिश्र
इस मौके पर अखिल मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी संस्था के सदस्य उसकी जान होते हैं इस आयोजन में बाहर से पधारे सभी आगंतुकों का हम स्वागत करते हैं उन्होंने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के संबंध में कहा कि जो भी तन्खा जी के पास किसी भी काम गया है वह कभी निराश नहीं लौटा है उन्होंने आगे कहा राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा हर कार्य को करने में तत्पर रहते हैं आपका त्याग स्नेह कभी नहीं भूलूंगा जो भी बात डिस्कशन में आई है हम उसको पूर्ण करेंगे।
कार्यक्रम में रोटरी अंतरराष्ट्रीय की पहल पर एडल्ट लिटरेसी कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक विशेष प्रोग्राम शुरू किया गया जिसका शुभारंभ भी शेखर मेहता द्वारा जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू के साथ किया गया।

सोच बड़ी रखने के सकारात्मक परिणाम: मेहता
इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता ने उपस्थित रोटेरियन को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया की सोच बड़ी रखने के सकारात्मक परिणाम कैसे होते हैं । अंडमान निकोबार में जब सुनामी आई तो 500 घर बनाने का उन्होंने सपना देखा तब लोगों ने उनके इस विचार की आलोचना भी की लेकिन बड़ी सोच लेकर जब वह लोगों के बीच गए तो उन्होंने वहां पर 300 घर तैयार कर कर पीडि़त मानवता को लोकार्पित किया। बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाने का उन्होंने संकल्प लिया था की 5000 सर्जरी करेंगे और आज सारे रोटेरियन मिलकर 25000 से ज्यादा बच्चों की नि:शुल्क हार्ट सर्जरी कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में जबलपुर नगर निगम के साथ इसकी शुरुआत हो रही है जिसमें एक बच्चा एक एडल्ट को साक्षर बनाएगा इसके लिए उन्होंने सरकार से बात करके नई शिक्षा नीति में उसे बच्चों को इस गतिविधि के लिए लाभ देने का प्रारूप भी शामिल करवाया है। कार्यक्रम का सफल संचालन रो. संजीव चौधरी ने किया।







