भोपालमध्य प्रदेश

इंडिया फिट रहेगा, तभी हिट रहेगा: मंत्री सारंग ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

इंडिया फिट रहेगा, तभी हिट रहेगा: मंत्री सारंग ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

भोपाल,यश भारत। राजधानी के मैनिट कॉलेज परिसर में रविवार को उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। अवसर था भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल द्वारा आयोजित संडे ऑन साइकिल अभियान की पहली वर्षगांठ का। इस विशेष मौके पर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
खुद साइकिल चलाकर बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंत्री सारंग केवल औपचारिक उद्घाटन तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने खुद भी साइकिल थामी और सैकड़ों साइकिलिस्टों के साथ पैडल मारकर फिट इंडिया का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं और खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया। रैली के समापन पर मंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

नियमित व्यायाम और अनुशासन जरूरी
जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि जब इंडिया फिट रहेगा, तभी इंडिया हिट रहेगा। ‘संडे ऑन साइकिल इसी सोच का विस्तार है। यह अभियान नागरिकों को केवल एक दिन के लिए नहीं, बल्कि नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और अनुशासन के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने इसे स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

फिट इंडिया मिशन का हिस्सा SAI CRC द्वारा आयोजित यह रैली फिट इंडिया मिशन’ के अंतर्गत फिटनेस को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में शहर के साइकिल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button