Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

घमापुर थाना क्षेत्र का मामला : बंटवारे के विवाद में चाचा के घर घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, देखे वीडियो ……

जबलपुर, यशभारत। घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर पुलिस लाइन इलाके में गुरुवार सुबह पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद के चलते एक युवक द्वारा अपने चाचा के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना में चाचा की बेटी आरती मेहरा के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। आरती ने अपने बड़े पिताजी के बेटे राजेश मेहरा पर हमला करने का आरोप लगाया है।

घायल आरती मेहरा ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक बंटवारे को लेकर राजेश मेहरा लंबे समय से विवाद करता आ रहा है और परिवार को घर से निकालने की धमकी देता है। गुरुवार सुबह राजेश घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर उसने कथित रूप से आरती के सिर पर ईंट मार दी। इसके बाद आरती की मां ममता मेहरा के साथ भी मारपीट की और उनका मंगलसूत्र छीनकर मौके से भाग गया।

परिजनों के अनुसार, राजेश के खिलाफ पूर्व में भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और एक मामले में उसे जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद भी वह परिवार को कथित रूप से धमका रहा था। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button