भोपालमध्य प्रदेश

पति ने गर्म तवे से पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

पति ने गर्म तवे से पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

शासकीय कर्मचारी पति पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

भोपाल,यशभारत। राजधानी के कोलार क्षेत्र में घरेलू विवाद ने बुधवार दोपहर हिंसक रूप ले लिया, जब एक शासकीय सेवा में पदस्थ पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी के सिर पर गर्म तवे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मामूली विवाद बना जानलेवा:

मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, कोलार रोड निवासी भागीरथ प्रसाद (55) शासकीय सेवा में हैं और उनकी पत्नी जमुना बाई (52) हैं। बुधवार दोपहर घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। इसी दौरान, खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते भीषण झगड़े में बदल गई। गुस्से में आए भागीरथ प्रसाद ने रसोई में रखा रोटी बनाने वाला तवा उठाया और सीधे अपनी पत्नी जमुना बाई के सिर पर जोरदार वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से जमुना बाई लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ीं। हमले के बाद भागीरथ प्रसाद स्वयं ही घायल पत्नी को अस्पताल लेकर गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। कोलार थाना पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर प्राथमिक पूछताछ की और महिला की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की।
कोलार पुलिस ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत नाजुक है। हमने आरोपी पति भागीरथ प्रसाद के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के विस्तृत कारणों और घरेलू पृष्ठभूमि की जाँच की जा रही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button