देश

राशिफल 16 दिसंबर 2025 : मिथुन, तुला और धनु राशि के लिए आज ग्रहों का गोचर लाभदायक

मिलेगा आदित्य मंगल योग का लाभ

यशभारत। 16 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन,तुला और धनु राशि के लोगो के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र से होगा। और इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा और सूर्य एक दूसरे से त्रि-एकादश भाव में होकर सम योग बनाएंगे। जबकि आज सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से आदित्य मंगल योग बनेगा। जिससे आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन बहुत शुभ और मंगलकारी रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वस्त्र और आभूषण से संबंधित कारोबार से जुड़े जातकों आज आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की मदद से घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आपको आज पड़ोसियों और मित्रो से भी सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। दिन के आरंभ से भी आप सक्रिय नजर आएंगे। लेकिन एहतियात के तौर पर जोखिम लेने से बचें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। परिवार में आपको आज सुख सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज सगे संबंधियों पर अपने विचार थोपने से बचना होगा नहीं तो परेशानी होगी। संतान को लेकर भी आज आपको तनाव मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आप कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं, जिससे रिश्ता प्रगाढ बनेगा। लेकिन आज आपको कार्यक्षेत्र में सजग होकर काम करना होगा। नकारात्मक भाव और विचारों से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज सतर्क रहना चाहिए। जरूरी के साथ कुछ गैर जरूरी खर्च भी होंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में उत्साहित रहकर काम करने का मौका मिलेगा। किसी सहकर्मी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो पाएगा। नौकरी में आपको उन्नति का मौका मिल सकता है। पूर्व में किए काम का भी आपको कल फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। घर परिवार के मामले में आज का दिन अच्छा है। आपको आज पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से अपनी दिनचर्या और कार्यशैली में बदलाव करना होगा। धर्म कर्म के प्रति रुचि बनी रहेगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। परिश्रम का आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों सतर्क भी रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आवेश से बचना होगा। कोई पेंडिंग काम है तो समय से निपटा लें नहीं तो अधिकारी की नाराजगी का सामना करना होगा। घर परिवार के मामले में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर आपको पारिवारिक उलझन का भी सामना करना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आज करने होंगे। जिन लोगों को घुटने में दर्द की समस्या है वह अपना ध्यान रखें, परेशानी बढ़ने की आशंका है।

सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। राशि स्वामी सूर्य का गोचर धनु राशि में होने से आपके लाभ और प्रभाव मे वृद्धि करने का काम करेगा। आपको नौकरी में कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। करियर में आपको आज उन्नति का मौका मिलेगा। आपको सरकारी काम में आज सफलता मिलेगी। घर परिवार में आज आपको पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख पाएंगेो। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा का भी संयोग बनेगा। आपको आज बच्चों से भी खुशी मिलेगी।
.
कन्या राशि

आज का दिन कन्या राशि के लोगों के सुखद रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुभवी और वरिष्ठ लोगो से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत भी पूरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कन्या राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आज बैंकिंग और अकाउंट के काम में विशेष सफलता मिलेगी। आप आज आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखद बीतेगा। आपकी चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी संग रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज जान पहचान का लाभ मिलेगा। कुछ नए संपर्क भी बनेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। नौकरी में आपका प्रभाव बना रहेगा। कुछ नया और रोमांचक करने का भी मौका मिलेगा। आप आज अल्पकालिक निवेश से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे लेकिन आपको भावुकता में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि, आज कुछ लोग आपकी दयालुता और भावुकता का लाभ भी उठाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए आपको आज सतर्क होकर काम करना होगा। आपके जीवन में आज कुछ सकारात्मक बदलाव होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। आपको रेडीमेड वस्त्रो के कारोबार में लाभ मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से भी आपको आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता मिलने का योग बना है। सूर्य और मंगल की युति से आपको आज सरकारी काम में भी सफलता मिलेगी। घर परिवार में आप आज पिता और चाचा से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको संयम बनाए रखने की जरूरत है। वैसे लव लाइफ के मामले में दिन आज अनुकूल बीतेगा। सेहत के मामले में आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए सामान्य रहेगा

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा लेकिन आज आपको आवेश में आकर कुछ भी करने या बोलने से बचना होगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकारी में भी आपको आज सफलता मिलने का योग बना है। आपको आज पिता और पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ उलझन परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर तनाव भी होना संभव है। आपके लिए सलाह है कि आज आप वाद विवाद की स्थिति से दूर रहें।

मकर राशि

आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपका कोई काम आज बनते-बनते अटक सकता है इसलिए आज कोई भी काम बहुत ही सजगता के साथ करना चाहिए। आपको आज कोर्ट कचहरी के मामले से दूर ही रहने की सलाह दी जाती है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं वह जल्दबाजी और आवेश में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। वैसे आज आपको किसी शुभचिंतक से सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके आज तालमेल बना रहेगा। संतान से संबंधित किसी चिंता परेशानी को दूर कर पाने में आपको सफलता मिलेगी। घर में बुजुर्ग हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन सुखद और शानदार रहने वाला है। आज आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपका प्रभाव बना रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से भी आज फायदा हो सकता है। किसी उलझन परेशानी का भी आज समाधान होगा। लेकिन आपको आज अधिकारीवर्ग से वाद विवाद में उलझने से बचना होगा। बिजली और तांबा एवं सोना के कारोबार से जुड़े जातकों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। धर्म दर्शन की ओर भी आज आपका रुझान बना रहेगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का भी लाभ मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगो के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में पूर्व अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ आज आप तालमेल बनाकर रखें इससे आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। नौकरी में आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आर्थिक मामलों में आपके आज अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। संतान की ओर से आज आपको प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको आज सहयोग मिलने का योग है। धर्म कर्म में रुचि होगी, दान पुण्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button