देश

मुख्यमंत्री कल से 19 जुलाई तक रहेंगे दुबई और स्पेन की यात्रा पर -निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे – उद्योगपतियों को बताई जाएगी मप्र की खूबियां

मुख्यमंत्री कल से 19 जुलाई तक रहेंगे दुबई और स्पेन की यात्रा पर

-निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे – उद्योगपतियों को बताई जाएगी मप्र की खूबियां

भोपाल यशभारत। मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे और मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री दुबई में इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में मध्यप्रदेश की औद्योगिक तैयारियों और निवेश नीति को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।  इनमें लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउस, रिटेल चेन और अन्य निवेश विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री 16 से 19 जुलाई तक स्पेन प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान बार्सिलोना में स्पेन को अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों और ग्रीन मोबिलिटी टेक्नोलॉजी में काम कर रहे निवेशकों से संवाद होगा। इसके साथ ही टेक्सटाइल, गरमेंट और डिजाइन सेक्टर की प्रमुख कंपनियों से भी चर्चा की जाएगी, जिससे पीएम मित्र पार्क, टेक्सटाइल ओडीओपी और वर्धमान जैसे टेक्सटाइल क्लस्टर्स को बढ़ावा मिल सके। स्पेन यात्रा के दौरान पर्यटन और हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर भी विशेष फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री दुबई और स्पेन में उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश की खूबियों से अवगत कराएंगे और निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। इंग्लैंड-जर्मनी से मिले 77,440 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. यादव इससे पहले 24 से 30 नवंबर 2024 के बीच इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा पर गए थे। इस दौरान च्च्छंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन एमपीज्ज का आयोजन हुआ था, जिसमें निवेशकों ने 77,440 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए थे। इसके अतिरिक्त, वे 28 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान दौरे पर भी रहे, जहां हेल्थ टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, यूनिवर्सिटी लिंकेज, इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस मैन्युफैक्ररिंग जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बना। इससे संबंधित कई परियोजनाएं अब धरातल पर उतर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button