जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांवडिय़ों की गुंडई, सीआरपीएफ जवान को रेलवे स्टेशन पर पटककर लात-जूतों से पीटा, आरपीएफ ने दर्ज किया गया मामला

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांवडि़ए जमकर गुंडई दिखाते हुए रेलवे स्टेशन पर एक सीआरपीएफ जवान के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. आरपीएफ ने तीन कांवडिय़ों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवरियों ने एक सीआरपीएफ जवान की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें कांवडिय़ों जवान को लात-घूसों से मारते नजर आ रहे हैं. आरपीएफ ने तीन कांवरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि चार नाबालिगों को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है.

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जिस जवान के साथ मारपीट की गई. वह वर्दीधारी जवान सीआरपीएफ से जुड़ा हुआ है. वह मिर्जापुर से मणिपुर जाने के लिए ब्रह्मपुत्र ट्रेन में सवार होने वाले थे. इससे पहले ही कावडिय़ों के इस ग्रुप के साथ कुछ कहा-सुनी हो गई. इस पर कावडि़ए भड़क गए. कांवडिय़ों ने जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी.

आरपीएफ ने किया मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

कावडि़ए जिस समय जवान के साथ मारपीट कर रहे थे. उस स्टेशन पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. हालांकि इस दौरान किसी ने जवान को न तो बचाने की कोशिश की और न ही कांवडिय़ों को रोकने का प्रयास किया. वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके साथ ही मारपीट करने वाले कांवडिय़ों की तलाश की जा रही है.

उत्पात की कई घटनाएं आ चुकी सामने

सावन महीने की शुरुआत जब से हुई है. उसी के साथ ही कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर तक कांवडिय़ों के उत्पात मचाने की खबरें भी लगातार सामने आ रही है. पिछले दिनों हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही शिव विश्राम गृह के पास कांवडिय़ों का किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद कांवडिय़ों ने वहां जमकर हंगामा किया और दुकान में तोडफ़ोड़ भी कर दी थी. ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button