जबलपुरमध्य प्रदेश
हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के गुर्गों ने अधिवक्ता के घर में चलाए बम : मकान खाली कराने को लेकर विवाद

जबलपुर, यशभारत। ओमती के सिल्वर ओक कंपाउंड में देर रात हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के गुर्गों ने मकान खाली कराने को लेकर अधिवक्ता के घर में एक के बाद एक तीन बम फेंककर दहशत फैला दी। पूरी वारदात सीसीटीव्ही में कैद हो गयी। गनीमत यह रही कि बम फूटे नहीं, नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली है कि अधिवक्ता मनीष वर्मा के घर में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के गुर्गों ने मकान खाली करवाने को लेकर बम पटके है। फिलहाल शिकायत आई है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि अब्दुल रज्जाक के भतीजे मोहम्मद शहबाज ने अपने साथी के साथ मिलकर देर रात बम फेंके और फरार हो गए। अब पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।







