देश

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा के उपसभापति, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार उपसभापति चुना गया है। शुक्रवार को उनके निर्विरोध चुनाव की औपचारिक घोषणा की गई। विपक्ष द्वारा कोई उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण उनका चयन तय माना जा रहा था। उनके समर्थन में कई प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया।

दरअसल, हरिवंश का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके चलते राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। हरिवंश नारायण सिंह के पुनः चयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। यह उनकी संसदीय अनुभव और कार्यशैली पर जताए गए विश्वास का संकेत माना जा रहा है।

विपक्ष ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि लोकसभा में उपाध्यक्ष की नियुक्ति लंबे समय से नहीं किए जाने के विरोध में यह बहिष्कार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button