
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार की देर रात हुये भीषण सड़क हादसे मेँ चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये l पुलिस सूत्रों के अनुसार,कर्नलगंज इलाके से गुजर रही गोण्डा- लखनऊ की सड़क पर संतोष ढाबे के पास दों बाइक अनियन्त्रित होकर आपस मेँ टकरा गयी l उन्होंने बताया कि जब घायलों को आसपास के लोग सड़क से किनारे करने का प्रयास कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गयी जिससे कार की चपेट में आये आठ लोगों में चार की मृत्यु हो गयी जबकि अन्य चार घायल बताये गये हैं l

उन्होंने मृतकों के नाम गुलशन,मोहम्मद हसन,इम्तियाज और संजय बताया हैं जबकि घायलों में विनय,परवेज,अंशुमान और एक अन्य शामिल हैं l उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं जबकि घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिये भर्ती करा दिया हैं l इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि,चालक को पुलिस ने हिरासत मे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।







