बुलेट ट्रेन से ‘कवच’ तक: रेलवे में तेज़ रफ्तार विकास, संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा अपडेट
नई दिल्ली।

बुलेट ट्रेन से ‘कवच’ तक: रेलवे में तेज़ रफ्तार विकास, संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा अपडेट
नई दिल्ली। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संसद में भारतीय रेलवे की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में रेल अवसंरचना का तेजी से विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि Mumbai–Ahmedabad High-Speed Rail Corridor (बुलेट ट्रेन) परियोजना पर तेज़ी से काम चल रहा है। अब तक 300 किलोमीटर से अधिक वायाडक्ट का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि पियर निर्माण, ट्रैक बिछाने और स्टेशनों के विकास का कार्य जारी है। परियोजना के तहत भारत की पहली अंडरसी रेल सुरंग पर भी काम चल रहा है।
रेल मंत्री ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कच्छ क्षेत्र में देशलपार–हाजीपीर और वायोर–लखपत के बीच नई रेल लाइन के सर्वेक्षण भी शुरू किए गए हैं।उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में रेलवे को ₹2.78 लाख करोड़ का रिकॉर्ड आवंटन मिला है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए आरओबी और आरयूबी की संख्या लगभग 4,000 से बढ़कर 14,000 हो गई है। वहीं स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली Kavach को लगभग 3,000 किलोमीटर नेटवर्क पर लागू किया जा चुका है और करीब 20,000 किलोमीटर पर काम जारी है।
रेल मंत्री के अनुसार, देश में 160 से अधिक Vande Bharat Express सेवाएं और 60 Amrit Bharat Express ट्रेनें संचालित हो रही हैं। साथ ही 1,300 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का बड़ा अभियान भी चल रहा है, जिसमें से करीब 180 स्टेशनों का कार्य पूरा हो चुका है।







