जबलपुरमध्य प्रदेश

चारों बेटियों ने निभाया पुत्र का धर्म: पनागर में पिता की अर्थी को कंधा देकर दिया अंतिम विदाई

पनागर, बेटे से बढ़कर होती हैं बेटियां”, यह कहावत पनागर नगर में उस वक्त सच साबित हुई, जब चार बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया।
पनागर निवासी जाने-माने समाजसेवी और कुशल व्यापारी श्री पदम मोदी का 12 सितंबर को तीर्थ राज सम्मेद शिखर की यात्रा के दौरान अचानक निधन हो गया। वे अपनी पत्नी और मित्रों के साथ यात्रा पर निकले थे, लेकिन साष्टांग पर्वत पर अचानक गिर पड़े और वहीं उनके प्राण निकल गए।
श्री पदम मोदी ने अपनी चारों बेटियों, सुशीमा, मानसी, महिमा और परी को ऐसे संस्कार दिए थे कि उनकी बच्चियां हमेशा उनके लिए बेटों से बढ़कर रहीं। 15 सितंबर को जब उनकी शवयात्रा मुक्तिधाम के लिए निकली, तो एक बेहद ही भावुक दृश्य सामने आया। उनकी चारों बेटियों ने न सिर्फ अर्थी को कंधा दिया, बल्कि अपने पिता के पार्थिव शरीर को सिर पर रखकर भी यात्रा में साथ चलीं।
इस दृश्य को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। बेटियों ने शुरुआत से लेकर अंत तक अपने पिता का साथ नहीं छोड़ा। हजारों लोगों के सामने हुआ यह भावुक पल इस बात का प्रमाण है कि बेटियां भी अपने माता-पिता के लिए किसी बेटे से कम नहीं होतीं।
श्री पदम मोदी और उनकी पत्नी मनीषा मोदी के दिए हुए संस्कारों ने आज यह साबित कर दिया कि बेटियां भी पुत्र धर्म का निर्वाह कर सकती हैं और बेटों से बढ़कर अपने पिता के लिए होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button