होंडा सिटी कार से बकरा बकरी चोरी करने वाले चार चोर पुलिस के हत्थे चढे

जबलपुर यश भारत। अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर क्षेत्र से होंडा सिटी कार के जरिए बकरा बकरी चुराने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को बंदी बनाया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हॉट जानवर भी बरामद कर लिए हैं जबकि लोगों का कहना है कि एक जानवर मर गया। इस संबंध में आधारताल पुलिस से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 28 गौतम नगर महाराजपुर के रहने वाले हेमंत पिता अशोक रजक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल की रात अज्ञात तत्वों के द्वारा नो बकरा बकरियां
चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पतासाजी शुरू की ओर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें कार के जरिए जानवरों की चोरी किया जाना पाया गया। पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल बिछाया तो आरोपी पुलिस की हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के नाम योगेन्द्र पिता सज्जन यादव 19 मोहनिया रांझी , अयान अख्तर पिता महमूद 19 मोहरिया हनुमानताल, मोहसिन रजा पिता मोहमद उमर 22 मक्का नगर हनुमानताल , भूरा उर्फ उमर पिता हैदर पठानी मोहल्ला पनागर बताए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे
8 बकरा बकरी एवं होंडा सिटी कार MP 20 CC 2100 भी जप्त की है। इस पूरी कार्यवाही को एस आई
राहुल बघेल, ऐ एस आई रामसनेही गुड्डू शर्मा, विजेंद्र लोखंडे, राजेश केवट के द्वारा अंजाम दी गई।
यश भारत ने कुछ समय पूर्व ही प्रकाशित किया था समाचार
उल्लेखनीय है कि यश भारत ने कुछ समय पूर्व ही शहर के बाहरी इलाकों में सक्रिय है चौपायों के चोर शीर्षक से एक समाचार प्रकाशित किया था जिसमें बाहरी इलाकों से चौपाइयां वाहनों के जरिए भैंस बकरी चोरी किए जाने की घटनाओं का उल्लेख किया गया था। और महाराजपुर में सामने आई इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शहर में इस तरह का गिरोह सक्रिय है जो जानवरों की चोरी करने में लगा हुआ है।